MSTC Ltd.
MSTC Ltd एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी है जिसमे वर्तमान में भारत सरकार की 64.75 % हिस्सेदारी है। यह भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन है। इसकी स्थापना 9 सितंबर, 1964 को “मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड” के नाम से की गयी। बाद में 9 नवंबर, 1994 को इसका नाम बदल कर MSTC Ltd. कर दिया गया। और 1982 में यह भारत सरकार की एक स्वतंत्र कंपनी बनी। 2002 में MSTC ने ई-नीलामी मंच विकसित कर कार्य प्रारंभ किया ।

यह मुख्य रूप से विशिष्ट अनुकूलित सॉफ़्टवेयर समाधानों के साथ-साथ ई-नीलामी, ई-बिक्री, ई-खरीद और ई-निविदा आदि सहित व्यापक ई-कॉमर्स सेवाएँ प्रदान कर रही है। जो निम्नलिखित है :-
=> स्क्रैप, पुराने संयंत्र और मशीनरी, अधिशेष भंडार और अचल संपत्ति के लिए ई-नीलामी आयोजित करना।
=> विद्युत खरीद, ट्रांसमिशन अनुबंध और उपकरण खरीद को सुविधाजनक बनाना।
=> दूरसंचार 4जी/5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए ई-समाधान प्रदान करना।
=> खनन पट्टों, समग्र लाइसेंसों, महत्वपूर्ण खनिज आवंटनों, अन्वेषण लाइसेंसों, रॉयल्टी संग्रह और प्रमुख खनिज ब्लॉकों के लिए खान विकास अनुबंधों के आवंटन हेतु बोली समाधान प्रदान करना। यह एकीकृत भुगतान और बिलिंग समाधानों के साथ लघु खनिज और रेत खंड के आवंटन के लिए भी नीलामी सेवाएँ प्रदान करता है।
=> निर्यात और आयात गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने तथा बेहतर मूल्य निर्धारण हेतु अग्रणी पेट्रोलियम कंपनियों के लिए एक्जिम पोर्टल विकसित करना।
=> एलपीडी और खुदरा पेट्रोल पंप डीलरशिप का वितरण करने हेतु ऑनलाइन कम्प्यूटरीकृत ड्रा सॉफ्टवेयर विकसित किया गया।
=> क्षेत्रीय संपर्क योजना(उडान), आरएलएनजी और डीडीयूजीजेवाई/आईपीडीएस जैसी सरकारी सब्सिडी कार्यक्रमों के लिए विकसित ई-समाधानों को कार्यान्वित करना ।
=> वन उत्पादों, कृषि उत्पादों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के लिए ई-नीलामी आयोजित करना।
=> विभिन्न क्षेत्रों के लिए ड्यूटी स्क्रिप्स का प्रबंधन करना।
=> कोयला नीलामी, कोयला ब्लॉक आवंटन, शक्ति योजना और कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को सुविधाजनक बनाना।
=> एमएसटीसी ने वस्तुओं, सेवाओं और कार्यों की खरीद हेतु एक निविदा पोर्टल भी विकसित किया है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी ग्राहकों द्वारा किया जा रहा है।
संगठन संरचना

MSTC शेयर का प्रदर्शन
MSTC शेयर का 52 वीक लॉ 557.75 INR है जो 18-11-2024 को हिट किया था और 52 वीक हाई 1165 INR है जो 31-01-2024 को हिट किया था। MSTC ने एक वीक में -9% रिटर्न दिया हे और एक एक महीने में -18.71% दिया हे और एक साल में -3.67% रिटर्न दिया हे।आज इसका रेट 630.65 INR पर -3.31% रिटर्न पर बंद हुआ।
MSTC के टोटल शेयर 7 करोड़ 4 लाख हे।जिसमें से प्रमोटर( भारत सरकार) के पर 64.75% है।और FII के पास 6.18% व DII के पास 1.66% है।बाकि के 27.40% आम पब्लिक के पास है। कंपनी की टोटल मार्केट कैप भी गिर कर 4439 करोड़ पर पहुँच गयी हे।
कंपनी के तिमाही नतीजों में चाहे टोटल इनकम कम हो रही हो पर नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़ रहा हे। पर कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में अभी तक दो बार डिविडेंड दे दिया हे। पहली बार 10/09/2024 में 5 INR और दूसरा 22/11/2024 को 4 INR का कुल मिला के 9 INR का डिविडेंड दे दिया हे MSTC ने जो की 2.46% है। एक बार और डिविडेंड देने का अनुमान हे।
लास्ट वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 में MSTC ने तीन बारे डिविडेंड दिया था। पहला 12 सितंबर, 2023 में 3.2 INR और दूसरा 16 नवंबर, 2023 को 5.5 INR व तीसरा डिविडेंड 20 फरवरी, 2024 में 5 INR दिया था। टोटल 13.9 INR का डिविडेंड दिया।
निष्कर्ष
MSTC ई-कॉमर्स व ई-नीलामी करने वाली सबसे बड़ी सरकारी कंपनी है जो स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हे।भविष्य में इसका काम बढ़ने की उम्मीद हे।स्टॉक खरीदने के नज़रिये से देखा जाये तो सही टाइम हे खरीददारी करने का शेयर ऊपरी लेवल से काफी टूट चूका हे।यहाँ से अच्छा रिटर्न दे सकता हे।
I’m really inspired along with your writing abilities and also with the format to your weblog. Is that this a paid subject or did you customize it yourself? Either way keep up the nice high quality writing, it is uncommon to peer a nice weblog like this one these days!